पंजाब को 2,100 करोड़ रुपये का अनुदान देगा विश्व बैंक
इस धन का उपयोग 950 किलोमीटर लंबी सड़क के उन्नतीकरण के लिए किया जाएगा।
पंजाब राज्य सड़क क्षेत्र परियोजना (पीएसआरएसपी) के दूसरे चरण के लिए यह धन दी जाएगी।
परियोजना के तहत निर्माण और प्रदर्शन की नई अवधारण के आधार पर सड़कों की मरम्मत का ठेका दिया जाता है। इसकी शुरुआत पंजाब सरकार ने की है।
विश्व बैंक के शीर्ष अधिकारियों और पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के बीच बुधवार को हुई बैठक में यह फैसला लिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications