डीआरडीओ ने जैव डीजल के उत्पादन पर काम शुरू किया

इसके पहले तरल पेय, पैकेट बंद भोजन और मच्छर निरोधक दवा जैसे उत्पाद बनाकर डीआरडीओ काफी वाहवाही बटोर चुका है।

डीआरडीओ के वैज्ञानिक डी.गोयारी ने कहा, "रतनजोत के पौधे से जैव डीजल के उत्पाद के लिए डीआरडीओ की पांच-छह प्रयोगशालाएं एक साथ काम कर रही हैं। यह परियोजना एक साल पहले शुरू हुई थी और वर्ष 2012 में खत्म हो जाएगी।"

उन्होंने बताया, "अब तक हमने 20 फीसदी सफलता हासिल कर ली है। इसका मतलब यह है कि 80 फीसदी डीजल के साथ 20 फीसदी जैव डीजल को मिलाया जा सकता है।"

गोयारी ने कहा कि रतनजोत से एक लीटर जैव डीजल के उत्पादन में 30 से 40 रुपये का खर्च आ रहा है और एक लीटर डीजल की कीमत 32.87 रुपये है लेकिन रतनजोत ऊर्जा का एक अक्षय स्रोत है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+