ओबामा को पुनर्निर्वाचन के लायक नहीं मानते अधिकांश अमेरिकी: सर्वेक्षण
अमेरिका के केवल 44 फीसदी लोगों का मानना है कि वह अगली बार भी ओबामा को ही अपना मत देंगे जबकि 52 फीसदी नागरिकों का मत है कि वे अगले चुनाव के दौरान ओबामा की बजाए इस पद के लिए किसी दूसरे को वरीयता देंगे।
गौरतलब है कि मंगलवार को सीएनएन द्वारा जारी एक सर्वेक्षण में कहा गया है कि अमेरिका में दर्ज पंजीकृत मतदाताओं की कुल संख्या के मुताबिक ओबामा की लोकप्रियता का ग्राफ गिर गया है।
इस सर्वेक्षण के मुताबिक बराक ओबामा के काम काज चलाने के रवैये से 49 फीसदी लोगों ने अपनी सहमति जताई है जबकि 50 फीसदी लोग राष्ट्रपति के काम काज के रवैये से सहमत नहीं हैं।
उल्लेखनीय है कि सीएनएन ने यह सर्वेक्षण 12 से 15 फरवरी के बीच किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications