राष्ट्रमंडल खेलों के लिए 'हरित संहिता'
इस संहिता में कार्बन उत्सर्जन के अलावा स्वच्छ ईंधन, जन संवर्धन और कचरा निस्तारण प्रबंधन से जुड़े सुझाव दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से कहा, "साफ हवा के लिए हमने कोयले से संचालित अपने एक पावर प्लांट को बंद कर दिया है। हम चाहते हैं कि दिल्ली के वाहन सीएनजी जैसे साफ ईंधनों पर चलें। इसके अलावा हमें पेट्रोल और डीजल की खपत कम करने के लिए ऐसे वाहनों की ओर से देखना होगा, जो साफ ईंधन और बैटरी से चलते हों।"
दीक्षित ने कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों के लिए दिल्ली को हरित बनाने के लिए खेल गांव सहित अधिकांश आयोजन स्थलों के अंदर और उनके करीब बड़ी संख्या में पौधे लगाए गए हैं।
राष्ट्रमंडल खेल आयोजन समिति के अध्यक्ष सुरेश कलमाडी ने कहा कि हरित संहिता से राष्ट्रमंडल खेलों को 'हरित खेल' बनाने में काफी मदद मिलेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications