शहीद सुरक्षाकर्मियों के परिजनों को 15-15 लाख रुपये की मदद
राज्य के गृह सचिव अर्धेदु सेन ने बुधवार को पत्रकारों से कहा, "सिलदा पुलिस कैंप पर हुए नक्सली हमले में मारे गए सभी जवानों के परिजनों को 15-15 लाख रुपये की आर्थिक मदद की जाएगी। यह राशि अगले तीन-चार दिनों में पीड़ित परिवारों के पास पहुंच जाएगी।"
सेन ने गोरखा मुक्ति मोर्चा (जीजेएम) द्वारा यह कहने पर आपत्ति जताई कि नक्सली हमले में शहीद हुए सभी जवान गोरखा थे। जीजेएम ने इसे लेकर प्रदर्शन भी किया था। सेन ने कहा, "सिलदा कैंप पर हुए हमले में शहीद हुए सभी पुलिसकर्मी गोरखा नहीं थे।"
सेन ने कहा कि राज्य सरकार शहीद जवानों के परिजनों को उनके सेवाकाल तक पूर्ण वेतन के भुगतान के बारे में भी विचार कर रही है। इस संबंध में मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य के संतुति का इंतजार है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications