पूर्व पत्नी को बंधक बनाने वाले ने किया आत्मसमर्पण
समाचार एजेंसी 'ईएफई' के अनुसार, पुलिस के साथ बातचीत के बाद 32 वर्षीय रोद्रिगो लुकियानो लुज ने अपने घर में आत्मसमर्पण किया।
बीते शुक्रवार की रात लुज ने अपनी पूर्व पत्नी के घर में घुसकर उसे हथियार के दम पर बंधक बना लिया था और जान से मारने की धमकी दी थी।
उसने उसके 11 साल के बेटे और 8 साल की बेटी को शनिवार को रिहा कर दिया था लेकिन एक रिश्तेदार को गोली मारकर घायल कर दिया था, जो उससे बात करने के लिए घर में घुसने की कोशिश कर रहा था।
पुलिस द्वारा आत्मसमर्पण की शर्ते मान लेने के बाद उसने अपनी 29 साल की पूर्व पत्नी को जोसियान पोंटेस को सोमवार रात करीब नौ बजे रिहा कर दिया। जेल भेजे जाने से पहले लुज को अस्पताल ले जाया गया।
इन तीन दिनों के दौरान दो पुलिसकर्मी हर दस मिनट पर लुज से मोबाइल पर बात करते थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications