राष्ट्रमंडल खेल से पहले नहीं हो सकती यमुना की सफाई : शीला दीक्षित
मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं को बताया, "कुछ महीनों के भीतर ही यमुना की सफाई नहीं की जा सकती है। इसमें अभी और समय लगेगा। हमने राष्ट्रमंडल खेलों से पहले इसकी सफाई का कभी वादा नहीं किया था।"
उन्होंने कहा, "हम इसकी सफाई के लिए प्रयास कर रहे हैं। यमुना में गंदे पानी के प्रवाह को रोकने के लिए अवरोधक लगाए जा रहे हैं।"
केंद्रीय प्रदूषण बोर्ड के अनुसार निजामुद्दीन के पास युमना पर 10 माह तक निगरानी रखी गई। निगरानी के दौरान पता चला कि यमुना का पानी पीने के लिए तो दूर, नहाने के लिए भी उपयुक्त नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications