पाकिस्तानी राजदूत ने निरुपमा राव से मुलाकात की
साउथ ब्लॉक में दोपहर 12.30 बजे हुई इस मुलाकात के संबंध में अधिकारियों का कहना है कि यह भेंट 25 फरवरी को विदेश सचिवों के बीच होने वाली वार्ता की तैयारियों की चर्चा से संबंधित थी।
नवंबर 2008 में मुंबई पर हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत द्वारा समग्र वार्ता स्थगित कर देने के बाद से दोनों देशों के बीच यह पहली महत्वपूर्ण आधिकारिक बैठक होगी।
भारत का कहना है कि वह वार्ता के दौरान पाकिस्तान द्वारा उसकी जमीन पर चल रहे आतंकवादी समूहों के खिलाफ कार्रवाई का मुद्दा ही उठाएगा लेकिन पाकिस्तान विस्तृत वार्ता चाहता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications