केसीके के प्रचार के लिए 6 शहरों का दौरा करेंगे फरहान
फरहान ने सोशल नेटवर्किं ग साइट 'ट्विटर' पर लिखा है, "केसीके के प्रचार के लिए हम देश के छह शहरों सूरत, इंदौर, दिल्ली, चण्डीगढ़, जयपुर, और बेंगलुरू जाने की योजना बना रहे हैं। केसीके का प्रीमियर 24 फरवरी को दुबई में होगा। इसका मतलब यह नहीं कि हम और शहरों के लोगों को निराश करेंगे। हम अन्य शहरों में भी बारी-बारी से जाएंगे।"
इस रोमांचक फिल्म का निर्माण फरहान और रितेश सिधवानी ने किया है। दीपिका पादुकोण, शेफाली शाह और राम कपूर ने इसमें मुख्य भूमिका निभाई है और इसे विजय लल्वानी ने निर्देशित किया है।
ऐसा माना जा रहा है कि इस फिल्म में फरहान ने दोहरी भूमिका निभाई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications