लंदन के लिए उड़ान शुरू करेगी किंगफिशर
कंपनी की ओर से बुधवार को जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है, "यह दैनिक उड़ान नई दिल्ली से लंदन हीथ्रो हवाई अड्डे के लिए सीधी होगी। इस उड़ान के लिए एयरबस ए 330-200 विमान को इस्तेमाल में लाया जाएगा। इस उड़ान में दो श्रेणियां होंगी : किंगफिशर प्रथम और किंगफिशर द्वितीय।"
इस मार्ग पर शुरुआती उड़ान के लिए तथा उसके बाद की उड़ानों के लिए टिकट की बुकिंग शुरू हो गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications