'सक्रिय महिलाओं के बच्चे होते हैं अधिक तेज'

यूनीवर्सिटी ऑफ मोंट्रियल के कनाडाई शोधकर्ताओं का कहना है कि जानवरों पर हुए अध्ययन में यह बात साबित हो चुकी है और अब वे मानवों पर यह साबित कर रहे हैं।

शोधकर्ताओं ने अपनी अवधारणा के आधार पर कहा कि जो गर्भवती महिलाएं एक सप्ताह में तीन बार व्यायाम करती हैं वे बेहतर याददाश्त वाले बच्चों को जन्म देती हैं।

अपनी अवधारणा को साबित करने के लिए वे 60 अन्य गर्भस्थ महिलाओं पर अध्ययन करेंगे।

अध्ययकर्ता डेव एलिमबर्ग के साथ इस अध्ययन में शामिल शोधकर्ता एलिस लैबोंट-लीमोयनी ने कहा, "हमारी अवधारणा यह थी कि गर्भावस्था के दौरान व्यायाम करने वाली माताओं के बच्चों में संज्ञानात्मक कार्य अधिक परिपक्व होते हैं विशेष तौर पर लंबे समय तक रहने वाली याददाश्त में ऐसा होता है।"

यह अध्ययन पहली बार गर्भवती होने वाली 20 से 35 वर्ष आयु समूह की 60 गर्भवती महिलाओं और बाद में उनके नवजात बच्चों पर किया जाएगा।

बच्चों के जन्म के 10 दिन बाद एक इलेक्ट्रोइनसिफेलोग्राम की मदद से शोधकर्ता नवजातों की मानसिक योग्यता मापेंगे।

शोधकर्ताओं ने बताया कि महिलाओं को दो वर्गो में रखा जाएगा, जिनमें से एक वर्ग की महिलाएं सक्रिय नहीं होंगी जबकि दूसरे वर्ग की महिलाएं प्रत्येक सप्ताह में तीन बार 20-20 मिनट के लिए शारीरिक रूप से सक्रिय रहेंगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+