रूस-अमेरिका के बीच हथियारों में कटौती संबंधि नई संधि जल्द
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार मेक्सिको में रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई लावरोव ने बुधवार को संवाददाताओं से कहा, "राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव और बराक ओबामा एवं सैन्य प्रमुखों के बीच हुई वार्ता में नई संधि से जुड़े सभी महत्वपूर्ण मुद्दों को सुलझा लिया गया है। अगर हम इन समझौतों पर अमल करते हैं तो जल्द ही एक नई संधि मूर्त रूप ले सकती है।"
उल्लेखनीय है कि दोनों देशों के बीच शीत युद्ध के बाद हुई संधि 'स्ट्रैटजिक आर्म्स रिडक्सन ट्रीटी' (स्टार्ट 1) की अवधि पांच दिसंबर, 2009 को खत्म हो गई। ऐसे में दोनों देश नई संधि को मूर्त रूप देने के लिए वार्ता कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications