भाजपा से बाहर गए नेताओं की वापसी का प्रस्ताव नहीं : रविशंकर
भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन की शुरुआत के बाद संवाददाता सम्मेलन में प्रसाद ने पार्टी से बाहर गए नेताओं की वापसी के सवाल को सिरे से खारिज कर दिया और उन अटकलों पर भी विराम लगा दिया जो नेताओं की घर वापसी को लेकर चल रही हैं।
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव राहुल गांधी और भाजपा के अध्यक्ष नितिन गड़करी के दलित प्रेम पर पूछे गए सवाल पर प्रसाद ने कहा कि दोनों की तुलना करना ठीक नहीं है। लोकंतत्र में सभी को जनता के बीच जाकर अपनी बात कहने का अधिकार है। ऐसा भी नहीं है कि देश भर का युवा राहुल गांधी के साथ है, अगर ऐसा ही होता तो विधानसभा चुनाव में मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक सहित अन्य राज्यों में भाजपा को जीत नहीं मिली होती।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications