आडवाणी को प्रधानमंत्री न बना पाने का मलाल: राजनाथ
इंदौर में भाजपा के तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन के पहले दिन कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते समय राजनाथ का दर्द उभर कर सामने आ गया। उन्होंने कहा कि भाजपा दूसरी बार सत्ता में न आने के मिथक को मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में तोड़ने में सफल रही है। वहीं उत्तर प्रदेश में हार कमजोरियों के कारण हुई है। उन्हें सबसे ज्यादा टीस आडवाणी को प्रधानमंत्री न बना पाने की है।
राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि पार्टी का अध्यक्ष राजा विक्रमादित्य के समान होता है जिसे सभी को साथ लेकर चलना होता है। राजनाथ ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियों और कमियों का ब्योरा भी दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications