कोड़ा मामले में छापेमारी जारी, महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त

आयकर विभाग के महानिदेशक अंजनी कुमार ने आईएएनएस को बताया, "कुछ जगहों पर छापे मारे जा रहे हैं जबकि कुछ स्थानों पर छापेमारी का निष्कर्ष निकाला जा रहा है।"

आयकर विभाग के एक अन्य अधिकारी ने बताया, "छापों के दौरान संपत्तियों में निवेश के कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए गए हैं। जांच के मद्देनजर हम कई जगहों को भी सील करेंगे।"

रांची, जमशेदपुर, चाइबासा, पुणे, मुंबई और बेंगलुरू सहित देश के 13 शहरों के 70 जगहों पर आयकर विभाग ने मंगलवार को छापेमारी की थी।

सोरेन के निजी सचिव एम.एल.पाल, झारखण्ड विद्युत बोर्ड (जेएसइबी) के पूर्व प्रमुखों वी.एन.पाण्डेय और एच.बी.लाल, अवकाश प्राप्त आईएएस अधिकारी और पूर्व खनन सचिव जयशंकर तिवारी, झारखण्ड खनन और भूविज्ञान निदेशक बी.बी.सिंह, जेएसइबी के मुख्य इंजीनियर पी.के.सिंह, राज्य प्रदूषण बोर्ड के सदस्य आर.के.सिन्हा, और बिजली बोर्ड के सदस्य एस.एन.चौधरी के यहां आयकर विभाग ने छापेमारी की।

आयकर विभाग के सूत्रों के मुताबिक छापेमारी के दौरान 100 करोड़ रुपये की संपत्ति और निवेश से संबंधित दस्तावेज जब्त किए गए। छापेमारी के दौरान 100 से अधिक बैंक खातों और हवाला कारोबार चलाने की जानकारी मिली है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+