नक्सलियों के बंद से बिहार के 5 जिलों में जनजीवन अस्त-व्यस्त
बिहार के भागलपुर, बांका, मुंगेर, जमुई तथा लखीसराय के ग्रामीण क्षेत्रों में बंद का सबसे अधिक प्रभाव देखा गया जबकि शहरी क्षेत्रों में आम दिनों की तरह चहल-पहल रही।
राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) यू़ एस़ दत्त ने बुधवार को बताया कि नक्सलियों के बंद के दौरान कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।
उन्होंने बताया नक्सलियों द्वारा रेलवे संपत्ति को बार-बार निशाना बनाए जाने के कारण इन क्षेत्रों में रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं तथा सार्वजनिक स्थलों और सरकारी भवनों के पास पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) ने पुलिस पर आठ लोगों को मारकर उनके शवों को छुपा देने का आरोप लगाते हुए इसके विरोध में बुधवार को पांच जिलों में एक दिवसीय बंद की घोषणा की थी। नक्सलियों ने इसके साथ ही 18 और 19 फरवरी को शोक दिवस मनाने का ऐलान किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications