सीमा पार आतंकवाद का द्विपक्षीय संबंधों पर बुरा असर: राजू
दिल्ली में जारी 'डिफेंस एक्स्पो' के तहत नौसेना सम्मेलन में दौरान राजू ने संवाददाताओं से कहा, "बर्फ पिघलने के साथ ही हमें जम्मू एवं कश्मीर में घुसपैठ बढ़ने की आशंका है। यह हर साल होता है। यह दुर्भायपूर्ण है कि सीमा पार से जारी घुसपैठ के कारण द्विपक्षीय संबंध प्रभावित हो रहे हैं। मैं आशा करता हूं कि संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए पाकिस्तानी सरकार कदम उठाएगी।"
उल्लेखनीय है कि नवंबर, 2008 में मुंबई पर हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय सामूहिक वार्ता को स्थगित कर दी थी। परंतु़ अब दोनों देश 25 फरवरी को नई दिल्ली में सचिव स्तर की वार्ता के लिए तैयार हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications