पंजाब के निजी कॉलेजों में 26 फरवरी को हड़ताल का अह्वान
राज्य सरकार को निजी कॉलेजों की समस्याओं पर ध्यान देने के लिए पंजाब के निजी प्रबंधन कॉलेज संघ और चण्डीगढ़ के शिक्षकों और कॉलेज संघों ने मिलकर पिछले माह जेईसी का गठन किया था।
जेएसी के महासचिव जगवंत सिंह ने बुधवार को पत्रकारों से कहा, "हमारे बार-बार याद दिलाए जाने के बावजूद पंजाब सरकार शिक्षण और गैर शिक्षण कर्मचारियों के लिए कुछ नहीं कर रही है।"
उन्होंने बताया, " हम पिछले छह महीने से मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को अपनी मांगों से संबधित कई ज्ञापन सौंप चुके हैं लेकिन कोई संतोष जनक जवाब नहीं मिला।"
सिंह ने कहा, "हमने अब राज्य के निजी कॉलेजों में पूरी तरह से शैक्षिक काम बंद रखने का फैसला किया है और 26 फरवरी को चण्डीगढ़ में प्रदर्शन रैली निकाली जाएगी। सभी प्रभावित कॉलेजों के प्रतिनिधि इसमें हिस्सा लेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications