सीएफएल को लोकप्रिय बनाने की लिए योजना
चण्डीगढ़ के घरों में बीएलवाई योजना के तहत तापदीप्त बल्बों की जगह कॉम्पैक्ट फ्लरिशमेंट लेंप्स (सीएफएल) बल्ब लगाए जाएंगे। सीएफएल बल्बों की कीमत पहले वाले बल्बों जितनी ही होगी।
वित्त सचिव संजय कुमार ने कहा, "घरेलू उपभोक्ताओं को रियायती दरों पर अच्छी गुणवत्ता वाले सीएफएल बल्ब दिए जाएंगे। इस योजना के लागू होने से चण्डीगढ़ में हो रही बिजली की खपत में कमी आएगी।"
इस योजना के मुताबिक प्रत्येक घरों को सीएफएल के चार बल्ब दिए जाएंगे और प्रत्येक बल्ब की कीमत 15 रुपये होगी जबकि बाजार में इनकी कीमत 80 से 100 रुपये के बीच होती है।
कुमार ने बताया कि हालांकि शहर में सीएफएल बल्बों का प्रयोग बढ़ रहा है लेकिन हमने गौर किया है कि ऊंची कीमतों के कारण इन बल्बों को लोग नहीं खरीद रहे हैं। इस योजना के लागू होने के बाद चण्डीगढ़ में प्रति वर्ष लगभग 60 लाख यूनिट बिजली की बचत होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications