बीसीए के 2 छात्र 1 करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार खुर्जा स्थित एक निजी इंजीनियरिंग कालेज में बीसीए तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर करे रहे दीपक रावत और दानिश (दोनों 20 वर्ष) को पंचवटी कालोनी के पास से मंगलवार रात पकड़ा गया।
खुर्जा थाना प्रभारी दया सागर ने वहां बुधवार को संवाददाताओं को बताया कि गिरफ्तार छात्रों के कब्जे से एक करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन जब्त की गई।
पुलिस के मुताबिक दोनों बुलंदशहर के साथ ही दिल्ली, फरीदाबाद और गुड़गांव में मौजूद ग्राहकों को कई बार हेरोइन की आपूर्ति कर चुके हैं। प्रारंभिक पूछताछ में इनके कुछ और साथी छात्रों के इस धंधे में शामिल होने की बात सामने आई है। इस सूचना पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
सागर ने बताया कि दोनों छात्र मध्यमवर्गीय स्थानीय परिवारों से हैं और मौज-मस्ती तथा अधिक पैसे कमाने के चक्कर में इस धंधे में लिप्त हो गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications