4 करोड़ रुपये की लागत से दूसरी स्पा अकादमी बनकर तैयार
कोदुनगल्लूर (केरल), 17 फरवरी (आईएएनएस)। केरल की सांस्कृतिक राजधानी और त्रिशूर जिले में स्थित कोदुनगल्लूर में केरल की दूसरी स्पा अकादमी अपनी शुरुआत के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस अकादमी को बनाने में 4 करोड़ रुपये की लागत आई है।
केरल में स्पा अकादमी इस तरह की दूसरी अकादमी होगी जिसे शनिवार को खोला जाएगा। यह अकादमी छात्रों को अपना करियर बनाने में एक नया विकल्प मुहैया कराएगी।
अकादमी केरल के कोदुनगल्लूर में चार एकड़ में बनकर तैयार होने वाले स्वास्थ्य केंद्र का ही एक हिस्सा होगी।
स्पावेदा के एक निदेशक साइन अहमद ने आईएएनएस को बताया,"स्पा अकादमी शनिवार को खोली जाएगी। यह स्कूल छह महीने के भीतर 15 छात्रों को स्पा विशेषज्ञ के रूप में प्रशिक्षित करेगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications