बांग्लादेश ने दिलाया विदेशी दाताओं को लोकतंत्र की मजबूती का भरोसा
यहां दो दिवसीय वार्ता के दौरान विकास भागीदारों के एक संघ बांग्लादेश विकास मंच (बीडीएफ) 2010 ने कहा कि भ्रष्टाचार निरोधक आयोग और मानवाधिकार संस्थाओं को भी मजबूत किया जाएगा।
बेहद घनी आबादी वाला बांग्लादेश वैश्विक भ्रष्टाचार की सूची में काफी ऊपर है और इसे कम से कम विकसित देश का दर्जा दिया गया है।
वित्त मंत्री ने ए. एम. ए. मुहिथ ने कहा कि सरकार संसद की स्थाई समितियों को मजबूत करेगी और देश में स्वच्छ प्रशासन सुनिश्चित करने का प्रयास करेगी।
दानदाता देशों ने बांग्लादेश में लोकतंत्र की मजबूती की रफ्तार रुकने पर चिंता व्यक्त की। संयुक्त राष्ट्र के स्थानीय संयोजक रेनाता डेसाल्लीन ने कहा कि दो प्रमुख राजनीति पार्टियों की बीच आपसी प्रतिद्वंद्विता के कारण लोकतंत्र को नुकसान पहुंच रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications