विमान में जन्मी लड़की 21 वर्ष तक निशुल्क विमान यात्रा कर सकेगी
बोलिवियाई वायु सेना में जनसंपर्क प्रमुख लेफ्टिनेंट कर्नल जेरी होल्टर्स ने मंगलवार को दैनिक समाचार पत्र 'ला रेजन' से कहा कि रविवार को टीएएम एयरलाइन के विमान में जन्मी बच्ची को ये सुविधाएं दी जाएंगी।
अधिकारी ने कहा, "लड़की को 21 वर्ष की उम्र तक देश में कहीं भी आने-जाने के लिए विमान यात्रा के निशुल्क टिकट मिल सकेंगे। इस सुविधा को आगे कुछ समय के लिए बढ़ाया भी जा सकता है। साथ ही उसे एफएबी (बोलिवियाई वायु सेना को यहां इसी नाम से जानते हैं) की शैक्षिक इकाई में अध्ययन के लिए स्कॉलरशिप मिलेगी।"
होल्टर्स ने बताया कि लड़की के परिवार ने टीएएम और एफएबी के सम्मान में उसका नाम टामी फाबिओला रखा है।
रविवार की रात जब टीएएम एयरलाइन का विमान कोचाबांबा और ला पाज के बीच उड़ान भर रहा था उसी वक्त बच्ची की मां ने उसे जन्म दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications