कार के ट्रक में भिड़ने से 4 भजन गायकों की मौत
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मंडी गोबिंदगढ़ और खाना शहरों के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या एक पर एक ढाबे के बाहर खड़े ट्रक से इंडिका कार के भिड़ जाने से यह दुर्घटना हुई। दुर्घटना स्थल पर ही चारों भजन गायकों की मौत हो गई।
ये चारों गायक हरियाणा के जगाधरी शहर में एक धार्मिक समारोह में प्रस्तुति देने के बाद फिरोजपुर जिले के जीरा शहर लौट रहे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications