दिग्विजय सिंह की जांच हो: कटियार
भाजपा के तीन दिवसीय अधिवेशन मे हिस्सा लेने इंदौर पहुंचे कटियार ने गुरुवार को संवाददाताओं से चर्चा में कहा कि देश पर आतंकवादी हमले और पाकिस्तान से बातचीत दोनों एक साथ नहीं चल सकते हैं। उन्होंने दिग्विजय सिंह पर हमला करते हुए कहा कि एक तरफ पुणे में हुए आतंकी हमले के मामले में शाहजाद से पूछताछ होती है और दूसरी ओर दिग्विजय सिंह शहजाद के घर जाते हैं। वास्तव में जांच तो दिग्विजय सिंह की होनी चाहिए।
उधर पार्टी के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी ने गृह मंत्री चिदंबरम के पाकिस्तान से वार्ता करने और पाक अधिकृत कश्मीर में रह रहे भारतीयों की देश वापसी संबंधी बयान को गैर जिम्मेदाराना बताया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications