कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के बीच इंदौर में भाजपा का राष्ट्रीय अधिवेशन शुरू (लीड-1)
कुशाभाऊ ठाकरे नगर में अधिवेशन की विधिवत शुरुआत भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई। अधिवेशन में हिस्सा लेने के लिए पार्टी के सभी प्रमुख नेता पहुंच चुके हैं। कार्यकारिणी की बैठक शुरू होने से पहले पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने सत्यभान सिंघल दीर्घा का उद्घाटन किया।
अधिवेशन स्थल पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा के लिए हथियारबंद जवानों से लेकर संपेरों तक को तैनात किया गया है।
कार्यकारिणी की बैठक शुरू होने से पहले आडवाणी, भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी, लोकसभा में नेता विपक्ष सुषमा स्वराज, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, महासचिव अनंत कुमार व प्रदेशाध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने आयोजन स्थल का भ्रमण किया।
पुणे में हुए आतंकी हमले और केंद्र सरकार द्वारा इंदौर को अतिसंवेदनशील घोषित किए जाने पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं, खतरा नहीं है लेकिन हम पूरी तरह सतर्क हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications