महंगाई में अगले 2 महीनों में आएगी गिरावट : प्रणब मुखर्जी

मुखर्जी ने एक समारोह से इतर पत्रकारों से कहा, "ऊंची महंगाई दर चिंता का विषय है। सरकार द्वारा उठाए गए कारगर कदमों का असर दिखने में अभी वक्त लगेगा। मेरा मानना है कि अगले दो महीनें में महंगाई में कमी आएगी।"

भारत में वार्षिक मुद्रस्फीति दर जनवरी माह में बढ़कर 8.56 फीसदी तक पहुंच गई। इससे पिछले महीने में यह दर 7.31 फीसदी थी। खाद्य महंगाई की दर 30 जनवरी को समाप्त हुए सप्ताह में 17.94 फीसदी रही।

भारतीय रिजर्व बैंक ने चालू वित्तीय वर्ष के अंत तक वार्षिक मुद्रास्फीति दर के अपने अनुमान को 6.7 फीसदी से बढ़ाकर 8.5 फीसदी कर दिया है।

मुखर्जी ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था के अगले वित्तीय वर्ष में आठ फीसदी की दर से विकास करने की संभावना है और मौजूदा वित्तीय वर्ष में यह दर 7.5 रहेगी।

राजकोषीय घाटे के बारे में पूछे जाने पर मुखर्जी ने कहा कि बजट पेश करने के बाद ही इसके आंकड़ें उपलब्ध कराए जाएंगे। तक तक आप लोगों को इंतजार करना होगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+