उड़ीसा में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई

पढ़ें- उड़ीसा की अन्य खबरें
उड़ीसा में कई रक्षा प्रतिष्ठान और प्राचीन पुरातात्विक स्मारक हैं। अधिकारियों को आशंका है कि आतंकवादी इन प्रतिष्ठानों और स्मारकों को निशाना बना सकते हैं। राज्य के 30 जिलों में से आधे से अधिक जिलों में नक्सली सक्रिय हैं। नक्सली पहले भी पुलिस और सरकारी प्रतिष्ठानों पर कई घातक हमले कर चुके हैं।
सुरक्षा उपायों से संबंधित विस्तृत जानकारी दिए बिना अधिकारी ने कहा, "हमने पुलिस स्टेशनों और नक्सली हमलों की आशंका वाले क्षेत्रों में स्थित पुलिस शिविरों में पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ा दी है।
आतंकी हमले को लेकर भी सतर्क राज्य
इसके अलावा आतंकवादियों का निशाना बनने की संभावना वाले सभी महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों और महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।" मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मंगलवार को राजधानी भुवनेश्वर में एक बैठक में सुरक्षा उपायों की समीक्षा की।
बैठक में शामिल रहे एक अधिकारी ने बताया कि सरकार ने यहां से 56 किलोमीटर दूर स्थित पुरी के 12वीं सदी के जगन्नाथ मंदिर में जल्दी ही आधुनिक उपकरणों वाला एक अग्निशमन केंद्र स्थापित करने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि मंदिर के अंदर लगे सभी 14 सीसीटीवी (क्लोज सर्किट टेलीविजन) को भी उन्नत बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि पुरी तट पर भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications