इलाहाबाद में पुलिस की मार से दो मरे
लखनऊ । उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद जिले में पुलिस हिरासत में कथित तौर पर पिटाई से दो आरोपियों की मौत के मामले में थाना प्रभारी सहित नौ पुलिसकर्मियों को निलंबित कर उनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
कमलेश पांडे नाम के एक पुलिककर्मी को कथित तौर पर गोली मारने के मामले में जिले के घूरपुर थाने की पुलिस ने संजय, अशोक, मुकेश और देवानंद को गिरफ्तार किया था। आरोप है कि इनकी हिरासत में इस कदर पिटाई की गई कि सोमवार रात को संजय और अशोक की मौत हो गई, जबकि अन्य दो की हालत नाजुक बनी हुई है।
इलाहाबाद के पुलिस उपमहानिरीक्षक ब्रज भूषण ने मंगलवार को बताया कि प्रारंभिक जांच में घूरपुर थाना प्रभारी विनोद दुबे व अन्य आठ पुलिसकर्मी दोषी पाए गए। इन सभी को तत्काल निलंबित कर उनके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।













Click it and Unblock the Notifications