4 साल में नर्सरी, पेरेंट्स बोले सही है

Kapil Sibal
नई दिल्ली। चार साल की उम्र में नर्सरी कक्षा में दाखिले के प्रस्‍ताव पर दिल्‍ली के अभिभावकों और प्रधानाचार्यों ने केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री कपिल सिब्‍बल का समर्थन किया है।

कपिल सिब्‍बल ने सोमवार को नर्सरी दाखिले की प्रक्रिया में बदलाव की जरूरत व्‍यक्‍त करते हुए कहा था कि बच्‍चे का स्‍कूल में दाखिला तीन साल में नहीं बल्कि चार साल की उम्र में होना चाहिए। तीन साल की उम्र में बच्‍चों पर पढ़ाई का दबाव डालना ठीक नहीं है।

सिब्‍बल की इस बात पर लखनऊ के शिक्षक राजेश श्रीवास्‍तव ने कहा कि सरकार का यह कदम एकदम सही है। हम बच्‍चों को जल्‍दी से जल्‍दी हाईस्‍कूल करवाने के चक्‍कर में तीन साल में ही नर्सरी में दाखिला दिला देते हैं, जिससे उनका बचपन छिन जाता है। वहीं हाईकोर्ट के वकील व लखनऊ निवासी अरुण मिश्रा का कहना है कि इस फैसले से लोगों को थोड़ी नाराजगी जरूर होगी, लेकिन इससे न केवल बच्‍चों का अच्‍छा पर्सनालिटी डेवलपमेंट होगा, बल्कि भविष्‍य के लिए अच्‍छा रहेगा।

गौरतलब है कि सोमवार को कपिल सिब्‍बल ने इसके पीछे बच्‍चों पर पढ़ाई को लेकर बढ़ रहे तनाव को कम करने का लक्ष्‍य बताया। सिब्बल ने सोमवार को लोधी रोड स्थित इंडिया इस्लामिक सेंटर में छात्रों पर बढ़ते तनाव से निपटने के लिए स्कूल प्रिंसिपल, शिक्षकों व अभिभावकों के साथ आयोजित चर्चा के दौरान तमाम पहलुओं पर गौर किया। उन्होंने बताया कि सरकार किस तरह से इस विषय पर गंभीर है। कहीं बस्ते का बोझ कम किया जा रहा है तो कहीं एक-एक अंक के लिए होने वाली मारी-मारी को खत्म करने की कोशिश की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+