तेल कंपनियों ने विमान ईंधन के दाम घटाए
नई दिल्ली । अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आयी कमी के बाद देश की सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों ने विमान ईंधन की कीमतों में 2.5 फीसदी की कटौती की घोषणा की है। इससे पूर्व अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 82-84 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गयी थी।
अब दिल्ली में विमान ईंधन की कीमत 37,982 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में 39,167 रुपये प्रति लीटर होगी। दिल्ली में कीमतों में 974 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में 1015 रुपये प्रति लीटर की कमी आयी है। इंडियन ऑयल कारपोरेशन के अधिकारियों ने बताया कि नई दरें आधी रात से लागू हो जाएंगी। इस महीने विमान ईंधन की कीमतों में ये दूसरी कटौती है। एक फरवरी को कीमतों में 5.5 फीसदी की कमी की गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।













Click it and Unblock the Notifications