पुणे बम विस्फोट: मायावती ने केंद्र को कोंचा
लखनऊ में सोमवार को मायावती ने कहा, "उत्तर प्रदेश सरकार और बसपा पुणे बम विस्फोट की कड़े शब्दों में निंदा करती है। इसके साथ ही हम केंद्र की संप्रग सरकार से मांग करते हैं कि देश में पिछले कुछ वर्षो से लगातार हो रही आतंकवादी घटनाओं को रोकने के लिए तुरंत कोई स्थायी हल निकाला जाए। देश में आतंकवादी हमले होते रहने से जहां एक तरफ जान-माल का नुकसान होता है वहीं दूसरी तरफ आमतौर पर देश में भय और दहशत का माहौल व्याप्त हो जाता है, जो किसी भी दृष्टि से ठीक नहीं है।"
मायावती ने कहा, "केंद्र सरकार ने हमें सूचना दी है कि आतंकवादी नई दिल्ली और इंदौर के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर को भी निशाना बना सकते हैं। यह जानकारी मिलने के बाद हमारी सरकार ने इसे गंभीरता से लेते हुए रविवार को ही अपर पुलिस महानिदेशक बृजलाल को कानपुर रवाना कर दिया है। वह वहां पूरी मुस्तैदी से स्थिति की समीक्षा कर ऐसे हमलों को रोकने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होने सभी अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दे दिए हैं। "
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।













Click it and Unblock the Notifications