सभी निगाहें नेपाली राष्ट्रपति की पहली भारत यात्रा पर

सुदेशना सरकार

काठमांडू, 15 फरवरी (आईएएनएस)। नेपाल के पहले राष्ट्रपति राम बरन यादव सोमवार को अपनी पहली भारत यात्रा पर रवाना होंगे। उनकी इस यात्रा से भारत सरकार और नेपाल की दूसरी सर्वोच्च पार्टी 'नेपाली कांग्रेस' के रिश्तों में और प्रगाढ़ता तो आएगी ही, दोनों देशों के रिश्तों को भी नया आयाम मिलेगा। सभी निगाहें उनकी इस यात्रा पर टिकी हुई है।

इस बीच नेपाल की गठबंधन सरकार ने लंबे समय से चली आ रही उस परम्परा को खत्म कर दिया जिसमें राष्ट्र का मुखिया किसी देश के आधिकारिक दौरे पर जाता था और जब वह वापस लौटता था तो दोनों ही दिन सार्वजनिक छुट्टियां रहती थी।

यादव के इस दौरे पर भारत के साथ चार समझौतों पर हस्ताक्षर हो सकते हैं। इनमें दोनों देशों के बीच रेल सेवा की शुरुआत, हवाई संपर्क, हेटाउदा में पॉलीटेकि्न क संस्थान का निर्माण और बिरहंज में सम्मेलन कक्ष बनाने संबंधी समझौते शामिल हैं।

राष्ट्रपति इस यात्रा के दौरान हरिद्वार भी जाएंगे और महाकुंभ में हिस्सा लेंगे।

राष्ट्रपति की भारत यात्रा के मद्देनजर प्रमुख माओवादी नेता पुष्प कुमार दहाल ऊर्फ प्रचंड ने रविवार को उनसे मुलाकात की थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+