भारत और बांग्लादेश मिलकर करेंगे संक्रामक रोगों से मुकाबला
ढाका, 15 फरवरी (आईएएनएस)। भारत और बांग्लादेश पोलियो जैसे संक्रामक रोगों से मिलकर लड़ेंगे और गरीबों के लिए स्वास्थ्य क्षेत्र के कार्यक्रमों में एक दूसरे का सहयोग करेंगे।
बांग्लादेश की यात्रा पर आए भारतीय स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद और बांग्लादेश के स्वास्थ्य मंत्री ए. एफ. एम. रंहाल हक के बीच हुई एक बैठक में यह सहमति बनी।
बांग्लादेश की आधिकारिक समाचार सेवा बीएसएस के मुताबिक इस सहमति को अंतिम रूप देने के लिए दोनों देशों के बीच समझौता पत्रों पर हस्ताक्षर करेंगे।
दोनों देशों के स्वास्थ्य मंत्रियों ने स्वीकार किया कि दोनों देशों के स्वास्थ्य प्रबंधन और स्वास्थ्य संसाधनों में बहुत हद तक समानता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications