पंजाब, हरियाणा में बारिश के आसार
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पश्चिमी गड़बड़ी के कारण इस क्षेत्र के कई हिस्सों में अगले 24 घंटों में गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।
चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से एक डिग्री कम था।
पंजाब के अमृतसर और पटियाला का न्यूनतम तापमान औसत से तीन-तीन डिग्री कम रहा। अमृतसर और पटियाला का न्यूनतम तापमान क्रमश : 8.6 डिग्री सेल्सियस और 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों में बारिश की संभावना व्यक्त की है।
वहीं, हरियाणा के अंबाला, हिसार और करनाल में न्यूनतम तापमान क्रमश: 5.3 डिग्री सेल्सियस, 10.9 डिग्री सेल्सियस और 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications