चौथी तिमाही में जापान की आर्थिक वृद्धि उम्मीद से ज्यादा
समाचार एजेंसी 'डीपीए' के अनुसार सरकार ने प्राथमिक रपटों में सोमवार को कहा कि देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में अक्टूबर से दिसंबर तिमाही के दौरान 4.6 फीसदी की वार्षिक वृद्धि दर्ज की गई क्योंकि सरकारी प्रोत्साहनों से घरेलू बाजार की मांग में इजाफा हुआ और एशियाई देशों में भी निर्यात बढ़ा।
अनुमान था कि वार्षिक वृद्धि दर 3.5 फीसदी और तिमाही वृद्धि दर 0.9 फीसदी रहेगी।
इसके अलावा सात तिमाहियों में पहली बार घरेलू मांग की वजह से जीडीपी में बढ़ोतरी देखी गई। जुलाई-सितंबर तिमाही से लेकर उपभोक्ताआ खर्च में 0.7 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई।
समाचार एजेंसी क्योडो के अनुसार कैबिनेट कार्यालय के सचिव कीसुके सुरामा ने कहा कि इन नतीजों से जापानी अर्थव्यवस्था के दोबारा मंदी की चपेट में आने की आशंका धूमिल हो गई है।
सात तिमाहियों के दौरान कॉरपोरेट पूंजी खर्च में एक फीसदी की बढ़त हुई, जबकि सार्वजनिक निवेश में 1.6 फीसदी की कमी आई।
बहरहाल वर्ष 2009 में जापान की वास्तविक जीडीपी में रिकॉर्ड पांच फीसदी की कमी आई।
साल 2008 में आई वैश्विक आर्थिक मंदी के बाद पहली बार दिसंबर में जापानी निर्यात में बढ़ोतरी देखी गई। इस दौरान औद्योगिक उत्पादन में भी 2.2 फीसदी की उछाल दर्ज की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications