महाराष्ट्र में एक ही परिवार के 8 सदस्यों की मौत
पुलिस निरीक्षक हरिश्चंद्र मोरे ने कहा कि अग्निकांड के समय सभी सो रहे थे। उन्होंने कहा कि झोपड़ी स्थानीय किसान सुरेश छतन पवार की थी और सभी मृतक उनके संबंधी थे।
मोरे ने कहा, "पवार का कहना है कि उनकी झोपड़ी में किसी ने पारिवारिक विवाद के चलते झानबूझकर आग लगाई थी। हम मामले की जांच कर रहे हैं।"
मृतकों की पहचान मनीषा (26), नीता (18), महेश (पांच माह), स्वाति (3), संजय (6), पिराजीत (8), छाकुला (9) और 11 वर्षीय रघु के रूप में हुई है।
मामले की जांच सोलापुर के पुलिस अधीक्षक सुरेश मेकला और कई वरिष्ठ अधिकारी कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications