आंध्र में 12 विधायकों का इस्तीफा स्वीकार
पृथक तेलंगाना मसले पर न्यायाधीश बी.एन.श्रीकृष्णा की अध्यक्षता में गठित पांच सदस्यीय समिति के कार्यक्षेत्र की घोषणा के खिलाफ रविवार को तेलंगाना क्षेत्र के 15 विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंपा था।
रेड्डी ने जिन विधायकों का इस्तीफा स्वीकार किया है, उसमें तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के सभी 10 और मुख्य विपक्षी तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक-एक सदस्य शामिल हैं।
रेड्डी ने सत्तारुढ़ कांग्रेस के दो और प्रजा राज्यम पार्टी (पीआरपी) के एक विधायक के इस्तीफे पर फैसला नहीं किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications