कश्मीर में लश्कर का आतंकवादी मारा गया
जम्मू, 15 फरवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में राजौरी जिले के पहाड़ी जंगलों में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकवादी को मार गिराया।
पुलिस ने सोमवार को बताया कि राजौरी जिले के जंगलों में आतंकवादियों के एक समूह के होने की सूचना मिलने के बाद सेना और राज्य पुलिस के जवानों ने इलाके को घेर लिया।
सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी अर्धरात्रि के बाद समाप्त हुई। सेना के अधिकारियों के अनुसार लश्कर-ए-तैयबा का एक आतंकवादी मारा गया जबकि कम से कम दो आतंकवादी भागने में कामयाब रहे।
मारे गए आतंकवादी के पास से एक एके-47 राइफल और गोलियां बरामद की गईं।
अधिकारियों ने कहा कि अन्य आतंकवादियों को पकड़ने के लिए इलाके में तलाशी जारी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications