शिक्षक के पीटने से 11 वर्षीय लड़के की मौत
लड़के के चाचा ने आईएएनएस को बताया कि राजधानी से 380 किलोमीटर दूर स्थित बारगढ़ शहर के जॉर्ज हाई स्कूल में एक सवाल का जवाब न दे पाने पर अजय कुमार जेना की कक्षाध्यापक ने पिटाई कर दी थी।
जेना को पीटने के बाद शिक्षक ने कुछ छात्रों से कहा कि जो इस सवाल का जवाब देगा वह भी इसको पीटेगा।
शिक्षक और सात छात्रों के द्वारा पीटे जाने के बाद कक्षा छठवीं में पढ़ने वाले जेना ने सिने में तेज दर्द की शिकायत की। इसके बाद छात्र को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां शनिवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मामला प्रकाश में आने के बाद लड़के के चाचा ने रविवार को शहर के पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।
जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया,"हमने शिक्षक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और इसकी छानबीन चल रही है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications