अबूधाबी बैंक को 41.5 करोड़ डॉलर का मुनाफा
अबूधाबी, 15 फरवरी (आईएएनएस)। अबूधाबी इस्लामिक बैंक (एडीआईबी) ने वित्तीय वर्ष 2009 में 41.5 करोड़ डॉलर के मुनाफे की घोषणा की है।
बैंक ने कहा कि उसकी कुल संपत्ति 25.1 प्रतिशत बढ़कर 64.1 अरब दिरहम और ग्राहकों की संख्या 27.2 प्रतिशत बढ़कर 342,097 हो गई।
संयुक्त अरब अमीरात में वर्ष 2009 में बैंकों में जमाओं और ग्राहकों की संपत्ति में क्रमश: 6.5 और 4.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि एडीआईबी की ग्राहक जमा 36.7 प्रतिशत बढ़कर 48.2 अरब दिरहम हो गई।
बैंक का पूंजी स्रोत वर्ष 2009 में बढ़कर 12.3 अरब दिरहम हो गया। वर्ष 2008 में यह 8.6 अरब दिरहम और वर्ष 2007 में 8.4 अरब दिरहम था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications