बेल्जियम में रेल हादसे में 12 की मौत (लीड-3)
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार प्रसारक सेवा वीआरटी और बेगला न्यूज सेवा ने हैले के मेयर के हवाले से मृतकों की संख्या के बारे में जानकारी दी। दुर्घटना में एक बच्चे सहित 11 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
फ्लेमिश ब्राबंट प्रांत के गवर्नर लोडेविज्क डे विट ने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
इससे पहले पुलिस ने इस हादसे के बारे में बताया कि हैले शहर से अधिकतम एक किलोमीटर दूर दोनों रेलगाड़ियां आपस में भिड़ गई जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
इस हादसे की वजह से दक्षिण से ब्रसेल्स आने वाले दो रेल मार्गो पर रेलगाड़ियों की आवाजाही रोक दी गई। रातभर हुई बर्फबारी के बाद सुबह के व्यस्त समय में यह दुर्घटना हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।ं












Click it and Unblock the Notifications