हेलीकॉप्टर हादसे में यमन के 13 सैनिकों की मौत (लीड-1)
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार यह हादसा रविवार को सादा प्रांत में हुआ। अधिकारियों ने बताया कि हेलीकॉप्टर कहलान इलाके में सैन्य हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ देर बाद हादसे का शिकार हो गया।
दुर्घटना में हेलीकॉप्टर में सवार सभी 11 सैनिक मारे गए। इसके साथ ही नीचे खड़े दो सैनिकों की मौत हो गई और एक सैनिक घायल हो गया। अधिकारियों का कहना है कि यह हादसा तकनीकी खराबी की वजह से हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications