पुणे विस्फोट : जांच के लिए चार दल गठित (राउंडअप)

सिंह ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, "अब तक हम किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंचे हैं। हम सभी कोणों से मामले की जांच कर रहे हैं।"

अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि जर्मन बेकरी में धमाके के पीछे किस संगठन का हाथ है।

सिंह ने कहा कि फोरेंसिक प्रयोगशाला की रपट से बम में प्रयोग सामग्रियों के बारे में पता चल सकता है, लेकिन इस बारे में कोई रपट अभी तक प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि रपट के कल या परसों तक प्राप्त हो जाने की उम्मीद है।

सिंह ने कहा कि जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद धमाके में मारे गए शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि घायलों में तीन की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

सीसीटीवी फुटेज से मिल सकते हैं सुराग :

विस्फोट की जांच कर रहे अधिकारियों को घटनास्थल के सामने स्थित होटल में लगे सीसीटीवी फुटेज के जरिए इस आतंकवादी हमले से जुड़े अहम सुराग मिलने की उम्मीद है।

सोमवार को जांच अधिकारियों ने सीटीटीवी फुटेज को देखा, जिसमें दो संदिग्धों को जर्मन बेकरी में प्रवेश करते देखा गया।

एटीएस और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) वीडियो फुटेज को देख रही है। एक अधिकारी ने कहा, "फुटेज में दो संदिग्धों को देखा गया। एक फोन पर बातचीत कर रहा था और दूसरे के पास बैग था। जांच अधिकारी इसका अध्ययन कर रहे हैं। "

इजरायल ने की हमले की निंदा :

इजरायल ने पुणे में हुए बम विस्फोट की कड़े शब्दों में निंदा की है। नई दिल्ली में इजरायली दूतावास द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है, "इजरायल पुणे में हुए जघन्य आतंकवादी हमले की कड़े शब्दों में निंदा करता है जिसमें कई निर्दोष लोग मारे गए और कई लोग घायल हुए।"

बयान में आगे कहा गया है कि वैश्विक आतंकवाद एक बड़ा खतरा बन चुका है और बिना देर किए इससे निपटा जाना चाहिए।

बयान में आगे कहा गया है कि इजरायल भी बहुत आतंकवाद झेल चुका है और इस तरह की त्रासदी को पूरी गंभीरता से समझता है।

कांग्रेस ने भाजपा पर लगाई राजनीति करने का आरोप :

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा पुणे में हुए आतंकवादी हमले के मद्देनजर पाकिस्तान के साथ प्रस्तावित वार्ता स्थगित किए जाने की मांग की आलोचना करते हुए कांग्रेस ने सोमवार को उस पर राजनीति करने का आरोप लगाया।

कांग्रेस प्रवक्ता शकील अहमद ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "लोगों की मौत की कीमत पर भाजपा राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रही है। जांच एजेंसियां अभी भी इस इस विस्फोट में शामिल लोगों की पहचान करने में जुटी है।"

भाजपा द्वारा पुणे हमले के मद्देनजर पाकिस्तान से वार्ता स्थगित किए जाने की मांग के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "यदि हमले में पाकिस्तान का हाथ होने या उसके किसी तत्व के शामिल होने की पक्की जानकारी मिलती है, तो सरकार इस पर विचार कर सकती है।"

अहमद ने कहा कि जब तक कि जांच में सारी बातें सामने नहीं आ जाती तब तक वार्ता स्थगित करने की बात करना जल्दबाजी होगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+