गाजा में ब्रिटिश फिल्म निर्माता गिरफ्तार
गाजा, 15 फरवरी (आईएएनएस)। फिलीस्तीन के एक आतंकवादी द्वारा इजरायल को दी गई सूचना की जांच करने के लिए फिलीस्तीन पहुंचे एक ब्रिटिश फिल्म निर्माता को हमास के सुरक्षा बलों ने गिरफ्तार कर लिया। फिलीस्तीनी और ब्रिटिश अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार पाल मार्टिन नामक एक वृत्तचित्र निर्माता को 15 दिनों की हिरासत में भेजा गया है और गाजा शहर की अदालत में उस पर मुकदमा चलेगा।
गाजा की हमास सरकार ने एक फिलीस्तीनी लड़ाके पर सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण तथ्यों का खुलासा करने और इजरायल के साथ मिलने का आरोप लगाया। मार्टिने उस व्यक्ति का साक्षात्कार लिया था और इस बात के साक्ष्य एकत्र करने पहुंचे थे कि वह इजरायल के खिलाफ लड़ा था।
मार्टिन को इस समय गाजा की केंद्रीय जेल में रखा गया है।
इजरायल और फिलीस्तीन की मीडिया ने कहा कि मार्टिन पर फिलीस्तीनी कानून और राज्य की सुरक्षा के उल्लंघन का आरोप लगाया गया है। जेरूसलम में ब्रिटिश वाणिज्य दूत ने भी गिरफ्तारी की पुष्टि की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications