जम्मू एवं कश्मीर में सूचना आयोग की कमान नहीं सभांलेंगे हबीबुल्ला
सूत्रों ने रविवार को बताया, "हबीबुल्ला ने राज्य के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से कहा कि वह जेकेएसआईसी के साथ जुड़ने में समर्थ नहीं हैं क्योंकि केंद्र उन्हें मौजूदा पद से मुक्त नहीं कर रहा है। उन्होंने अब्दुल्ला को इस जिम्मेदारी को संभालने के लिए किसी अन्य व्यक्ति की तलाश करने की सलाह दी।"
उल्लेखनीय है कि हबीबुल्ला ने अक्टूबर, 2009 में अपने मौजूदा पद से इस्तीफा दिया था। अब्दुल्ला के आग्रह पर उन्होंने उस समय जेकेएसआईसी की जिम्मेदारी संभालने के लिए यह कदम उठाया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications