नर्सरी में 4 साल की उम्र से पहले नहीं मिल सकेगा प्रवेश (लीड-1)

मानव संसाधन विकास मंत्री कपिल सिब्बल ने कहा, "एक आम सहमति में बात खुलकर सामने आई कि एक बच्चे को नर्सरी में चार साल से पहले न पहुंचाया जाए।"

सिब्बल ने कहा कि इससे बच्चों और उनके माता-पिता पर नर्सरी में प्रवेश को लेकर पड़ने वाला दबाव कम होगा।

शिक्षा राज्य सरकार का विषय होने की वजह से दिल्ली सरकार के स्वीकार किए जाने के बाद ही इस फैसले को लागू किया जा सकता है।

मंत्री ने कहा, "मंै इस पर तुरन्त पहल नहीं कर सकता परन्तु मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को पत्र लिखकर सिफारिश करूंगा।"

सिब्बल ने यह भी कहा कि अगर दिल्ली सरकार ने इसे स्वीकार कर लिया तो नर्सर में चार साल और किंडरगार्टेन (केजी) में पांच साल की उम्र में ही प्रवेश मिल सकेगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+