यूएई में होगा 12वां विश्व महिला व्यापारी सम्मेलन

दुबई, 15 फरवरी (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के 100 वर्ष पूरे होने के मौके पर आठ मार्च को संयुक्त अरब अमीरात 12वें विश्व महिला व्यापारी सम्मेलन की मेजबानी करेगा।

'वूमेन फारमर्स एडवांसमेंट नेटवर्क' (डब्ल्यूओएफएएन) एक आईटी कंपनी डाटामेटिक्स के सहयोग से दुबई के बुर्ज अल अरब होटल में सम्मेलन का आयोजन करेगा।

डब्ल्यूओएफएएन की कार्यकारी निदेशक हाजिया सलामतु ने कहा कि नेटवर्क ने डाटामेटिक्स के साथ इसलिए समझौता किया क्योंकि यह महिला उद्यमियों को बढ़ावा देने और सशक्तिकरण के समान उद्देश्यों को मजबूत करेगा।

उन्होंने कहा कि महिलाओं के प्रगति के लिए प्रयास करने वाली महिला व्यापारियों को सम्मानित किया जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+