यमन में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में 10 सैनिकों की मौत
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार यह हादसा रविवार को सादा प्रांत में हुआ। अधिकारियों ने बताया कि हेलीकॉप्टर 50 मीटर की ऊंचाई से नीचे गिरा और कहलान क्षेत्र के पर्वतीय इलाके में खड़े एक वाहन से टकरा गया।
दुर्घटना में हेलीकॉप्टर में सवार चार सैनिकों और वाहन में सवार छह सैनिकों की मौत हो गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications