बेंगलुरू से अगवा ज्योतिषी भिंड में मुक्त
जानकारी के अनुसार बेंगलुरू के ज्योतिषाचार्य लकप्पा शास्त्री का भिण्ड के रहने वाले विनोद लोहार से परिचय हुआ तो उसने लकप्पा से भिण्ड आकर कर्मकांड करने का आग्रह किया। साथ ही यह भी कहा कि वहां कई ऐसे लोग हैं जो कर्मकांड के बदले काफी रकम दे सकते हैं। विनोद के प्रलोभन में आकर लकप्पा भिण्ड पहुंच गए।
भिण्ड के पुलिस अधीक्षक चंचल शेखर ने सोमवार को आईएएनएस को बताया, "विनोद ने अपने साथियों के साथ लकप्पा को बंधक बनाकर फिरौती की मांग की। सर्विलांस के जरिए मिली सूचना के आधार पर कर्नाटक पुलिस भिण्ड आई और उसने स्थानीय पुलिस की मदद से रविवार को गोरमी थाने के हीरापुर इलाके में दबिश देकर लकप्पा को बदमाशों से मुक्त करा लिया।"
चंचल शेखर ने बताया कि पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन बदमाशों विनोद लोहार, महिपाल सिंह और एक अन्य को गिरफ्तार कर लिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications